दिनाँक 13.07.2020 को भावनपुर थानाक्षेत्र के अब्दुल्लापुर में विशेष वर्ग के व्यक्तियों द्वारा मारने की नियत से कांति प्रसाद की पिटाई की गई थी।उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई थी। आज राष्ट्रीय केसरिया हिन्दू वाहिनीं के प्रदेश अध्यक्ष श्री रजत शर्मा जी द्वारा पुलिस अधीक्षक से मिल कर पर आरोपियों को बचाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया।
आज सुबह परिजनों ने शव सड़क पर रखकर मेरठ-किला मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान कई घंटे जमकर हंगामा किया गया। एसओ भावनपुर को तुरंत सस्पेंड करने और आरोपियों समेत उनकी मदद करने वाले हिस्ट्रीशीटर नदीम की गिरफ्तारी की मांग की गई। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाते हुए नदीम मेवाती को भावनपुर का विकास दुबे बताया। यही नहीं थानाध्यक्ष को नदीम मेवाती का मुखबिर की तरह काम करने का भी आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि पुलिस नदीम को शह देने का काम कर रही है। दोनों की कॉल डिटेल की जांच की मांग की गई। इस दौरान करीब काफी देर तक हंगामा चलता रहा। संगठन द्वारा परिजनों को 25 लाख के मुआवजे की मांग भी उठाई।